झारखंड का एक ड्राइवर रातों रात बन गया करोड़पति, My 11 Circle में जीत लिया 1.55 करोड़ रुपये और थार…

झारखंड का एक ड्राइवर रातों रात बन गया करोड़पति, My 11 Circle में जीत लिया 1.55 करोड़ रुपये और थार…

झारखंड(JHARKAND): ऑन लाइन गेमिंग एप से झारखंड के एक ड्राइवर की जिंदगी रातों रात बदल गई। उसने इस गेम के माध्यम से न केवल 1.55 करोरु रूपये जीते बल्कि एक थार भी जीत लिया। रातों रात उसकी जिंदगी बदलने से परिवार के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इससे पहले झारखंड के चतरा, हजारीबाग, पलामू समेत कई जिलों के लोग Dream 11 से करोड़पति बन चुके है।

इस गेम ने रातों रात कई लोगों की जिंदगी बदल दी है लेकिन ये गेम खतरों से भरा हुआ है इसे बहुत सोच समझ कर खेलनी चाहिए। जोखिम भरे इस खेल में कई लोगों को भारी नुकसान भी हुआ है। My 11 Circle से करोड़पति बना टुनटुन राय गिरिडीह के पीरटांड थाना क्षेत्र स्थित नावाडीह पंचायत के जमुआ गांव का रहने वाला है। इस समय वो राजस्थान के जयपुर में रहकर ड्राइवर की नौकरी कर रहा है। वो काफी दिनों से गेमिंग एप पर टीम बना रहा था। और इस गेमिंग ऐप से आईपीएल मैच (IPL Match 2025) में टीम बनाकर ऑनलाइन गेम खेल रहा था। 28 अप्रैल 2025 की रात को उसकी लौटरी लग गयी और वह रातोंरात करोड़पति बन गया।

IPL मैच में My 11 Circle गेमिंग ऐप पर खेले जा रहे मैच में टुनटुन राय ने पहला स्थान प्राप्त किया। कुल स्कोर 1307 लाकर वह टॉप पर रहा और एक करोड़ पचपन लाख रुपए जीत लिए। इतना ही नहीं उसने एक थार भी जीती। यह आईपीएल मैच राजस्थान और गुजरात के बीच खेला जा रहा था। इसमें कप्तान वैभव सूर्यवंशी और उपकप्तान शुभमन गिल थे।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *