राँची(RANCHI ): झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित कम्प्यूटर आधारित तकनीकी एवं विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन 15 से 21 फरवरी, 24 से 26 फरवरी और 28 फरवरी से 2 मार्च तक राँची के 17 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण रूप से कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अधिकारियों को यह आशंका है कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों और अभिभावकों की भीड़ से विधि-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
इसका समाधान करते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी (सदर) ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
निषेधाज्ञा की मुख्य बातें:
- प्रभावी समय: प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक।
- पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध।
- लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित।
- किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र (लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा, भाला, बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम या बारूद) ले जाने पर प्रतिबंध।
- कोई सभा या मीटिंग आयोजित करना निषिद्ध।
जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील की है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

