धनबाद(NIRSA): झारखंड आंदोलनकारी सह भाकपा माले नेता माणिक लाल गोराई की गुरूवार की संध्या नंदलाल स्कूल के समीप स्थित काली मंदिर के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा सह शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी दशरथ साव व संचालन बलदेव साव ने किया।उनकि आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया व लोगों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।समाज की ओर से निरसा विधायक अरूप चटर्जी से मांग किया है कि अभी शीतकालीन सत्र चल रहा है दिवंगत माणिक गोराई को झारखंड आंदोलनकारी में नाम जोड़ा जाए तभी उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।लोगों ने उनकि जीवनी पर प्रकाश डाला।बताते चले कि बीते 4 दिसम्बर को उनका निधन हो गया था।श्रद्धांजलि सभा व शोक सभा में दशरथ साव, जगदीश साव, जगत महतो, बलदेव साव,अरविंद साह,प्रो.अरुण कुमार,प्रो.दामोदर साह, पिंटू साव इत्यादि समाज के लोग उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

