झारखंड़ बजट पर प्रतिक्रिया: व्यवसाय जगत के साथ -साथ धनबाद भी हुआ उपेक्षा का शिकार!…

झारखंड़ बजट पर प्रतिक्रिया: व्यवसाय जगत के साथ -साथ धनबाद भी हुआ उपेक्षा का शिकार!…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कुल 1लाख 60 हजार करोड़ का मंगलवार को बजट पेश किया। बजट में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ अलग-अलग विभागों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. इसमें उद्योगों और सड़क निर्माण के लिए भी सरकार ने बड़े ऐलान किए हैं. मंईयां सम्मान योजना के लिए भी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. यह योजना साल2026-27 में भी लागू रहेगी।

इसके अलावा अबुआ आवास योजना के साथ पेंशन और किसानों के लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंदरी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू ने कहा है कि झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट गांव गरीब और शिक्षा के संदर्भ में संतुलित कहा जा सकता है ,लेकिन बजट में व्यापार और व्यवसाय जगत की उपेक्षा की गई है.

बजट में सिर्फ आंकड़ों का खेल किया गया,
व्यापारी वर्ग की पूरी तरह उपेक्षा की गई है। JPT को खत्म नहीं करने के कारण व्यापारियों में काफी रोष है, हर वर्ष के तरह ही इस वर्ष भी धनबाद की पूरी तरह उपेक्षा की गई है धनबाद एयरपोर्ट के जमीन के लिए किसी भी तरह का प्रावधान के बारे में नहीं कहा गया है, धनबाद में हो रहा है पॉल्यूशन के ऊपर कोई ध्यान नहीं किया गया है सिंदरी में चरमराए हुए स्वास्थ्य व्यवस्था पर किसी भी प्रकार का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। कुल मिलाकर पिछले बजट का नया पैकेजिंग किया गया है।

NEWS ANP के लिए राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *