झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के FB पेज पर PM के साथ की साझा तस्वीर लगाने पर बीजेपी मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने उठाया सवाल, पूछा क्या या “नैतिकता” है ?

झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के FB पेज पर PM के साथ की साझा तस्वीर लगाने पर बीजेपी मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने उठाया सवाल, पूछा क्या या “नैतिकता” है ?

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी शेखर अग्रवाल द्वारा अपने फेसबुक प्रोफाइल में अब तक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर लगाकर स्वयं को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ दर्शाना, न केवल राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध है, बल्कि धनबाद के मतदाताओं को दिग्भ्रमित करने का एक सोचा-समझा षड्यंत्र भी है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने कही।

सत्येंद्र मिश्रा ने कहा कि शेखर अग्रवाल जानबूझकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम और छवि का दुरुपयोग कर, उनके जनहित में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि भोली-भाली जनता को भ्रमित कर चुनावी फायदा उठाया जा सके। पंकज सिन्हा ने कहा कि यह कृत्य निंदनीय, भ्रामक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि आज भी शेखर अग्रवाल द्वारा स्वयं को भाजपा से जुड़ा दिखाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम नागरिकों को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार की भ्रामक राजनीति का कड़ा विरोध करती है और इस संबंध में पार्टी के अधिवक्ता से राय विचार कर चुनाव आयोग से भी मांग कार्यवाही की मांग करेंगे।कि ऐसे भ्रामक प्रचार पर अविलंब संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए।
श्री सिन्हा ने धनबाद की जागरूक जनता से अपील करते हुए कहा कि वे ऐसे छलावे और षड्यंत्रों से सावधान रहें तथा सच्चाई को पहचानते हुए विकास, सुशासन और ईमानदार नेतृत्व के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को क्रमांक संख्या 27 हरी मिर्च पे मतदान कर अपना समर्थन दें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *