झामुमो व मासस छोड़ दर्जनों मजदूरों ने थामा बीजेपी का दामन,विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने सभी का किया स्वागत….

झामुमो व मासस छोड़ दर्जनों मजदूरों ने थामा बीजेपी का दामन,विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने सभी का किया स्वागत….

धनबाद(NIRSA): रविवार देर शाम निरसा पांड्रा मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं मासस के चापापुर कोलियरी से जुड़े मजदूर संगठन के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने उपस्थित लोगों को पार्टी का पटा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत अभिनंदन किया ..

उन्होंने कहा कि लाल झंडा के नेता मजदूरों के नाम पर राजनीति करते करते उद्योगपतियों के साथ हिस्सेदार बन गये हैं । मजदूर एवं निरसा की जनता उन्हें पहचान चुकी हैं । चुनाव में निरसा की देवतुल्य जनता उन्हें करारा जवाब देगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता बंपी चक्रवर्ती एवं संचालन मधुरेंद्र गोस्वामी ने किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में हनान खान, कृष्ण मंडल,सस्टी धीवर,महादेव राय, नईम खान, मयदुल इस्लाम, सफीक काजी,मस्तान काजी,नईम शेख, उत्तम मोदी, तपन बाउरी, मिथुन रवानी, सुधांशु चौहान,सुबोध मलिक सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *