धनबाद(DHANBAD): झामुमो नेत्री नीलम मिश्रा के द्वारा धनबाद के लोकप्रिय जनप्रिय विधायक राज सिन्हा के खिलाफ अनर्गल ब्यानबाजी से धनबाद भाजपा एवम जिला प्रशासन के द्वारा सताये गये फुटपाथ दुकानदार भाईयों में जबरदस्त आक्रोश है.
भाजपा धनबाद जिला ने इसे गंभीरता से लिया है. जिला मंत्री रीता यादव, नरेन्द्र त्रिवेदी, अभिमन्यु कुमार एवम जिला मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा ने इसकी कड़ी निंदा की.
जिला मंत्री रीता यादव ने कहा कि लाख खड्यंत्र रचने के बाद भी जब नीलम मिश्रा को कोई पूछ नहीं रहा तब ,हताश और निराश होकर नीलम मिश्रा के द्वारा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए धनबाद के लोकप्रिय जनप्रिय धनबाद के आम जनमानस के हर सुख दुख में शामिल रहने वाले विधायक राज सिन्हा के खिलाफ उल- जुलूल बयान बाजी कर रही है.
नीलम मिश्रा अपनी उपलब्धि बताएं? और निश्चित रूप से वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ लें. उन्हें अपनी औकात पता चल जाएगी.परंतु हर मोर्चे पर विफल राज्य की झामुमो- कांग्रेस की सरकार राज्य में नगर निकाय चुनाव नहीं करा कर खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है.
नीलम मिश्रा जैसे हवा हवाई नेत्री को जनता का मर्म क्या समझ आएगा. अभिमन्यु कुमार ने कहा कि नीलम मिश्रा द्वारा विधायक राज सिन्हा के ऊपर की गई टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण ,भ्रामक और राजनीतिक स्टंट के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयास मात्र है.हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि देश की राष्ट्रपति हमारा गौरव है.उनके सम्मान और स्वागत को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारी और स्वयं विधायक राज सिन्हा पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ तत्पर हैं.
मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल एवम पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान , किसान मोर्चा के मदन तिवारी ने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि झामुमो जैसे दल जो वर्षों से झारखंड में सत्ता में रहे ,आदिवासी समाज के नाम पर केवल और केवल भावनात्मक राजनीति करते रहे .और वास्तविक विकास की दिशा में कुछ नहीं किया.आज जब राष्ट्रपति का दौरा हो रहा है तब झामुमो राजनीतिक रंग देने का कुत्सित प्रयास कर रही है.
मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा ने कहा कि धनबाद से एमस या एयरपोर्ट से संबंधित विषय केंद्र सरकार की ओर से नहीं बल्कि राज्य की हेमंत सरकार की असंवेदनशीलता और भूमि उपलब्ध न कराए जाने की वजह से रुकी.इस पर झमुमों मौन क्यों है ?भाजपा विकास की राजनीति करती है दिखावे की नहीं .राज्य में आदिवासी क्षेत्र की बदहाली पर भी हेमंत सरकार कुछ तो कार्य कर दिखाएं. झमुमों नेत्री के गलत ब्यानी घोर निंदा करने वालों में सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, संजय कुशवाहा, भाजपा एस सी मोर्चा के कपिलदेव पासवान, हुल्लास दास, सतीश रजक,दिलीप सिंह, अमित सिंह, भागीरथ दास, बालमुकुंद राम, रंजय सिंह, संतोष सिंह, विजय रजक , संदीप सिंह,काजल दत्ता, मुन्ना शर्मा सहित कई अन्य है.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

