धनबाद(NIRSA): झारोटेफ़ बैनर तले शुक्रवार को कोयलांचल धनबाद सहित विभिन्न जिलों में एमएसीपी की मांग को लेकर शिक्षकों ने 11 सूत्री मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा शिक्षाको की मांग पत्र में हर हाल 62 साल, एमएसीपी सहित शिशु शिक्षण भत्ता जैसे प्राथमिक मांगों के साथ साथ कुछ विशिष्ट मांगों का हस्ताक्षर महाअभियान के प्रतिलिपि सहित निरसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्रलाल ओहदार को प्रतिनिधि मंडलों ने ज्ञापन सौंपा । जिला अध्यक्ष जय होरो ने मिडिया को संबोधित करते हुए बताया कि यह अभियान चार चरणों में पूरे राज्य में चलाया जा रहा है ।हजारों शिक्षको के द्वारा हस्ताक्षर कर प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का कार्य चल रहा है ।
मुख्यमंत्री को इस ओर ध्यान आकर्षित करने हेतु संपूर्ण जिले में अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान मौके पर झारोटेफ उपमहासचिव ब्रजेश भट्ट ,सचिव राकेश कुमार,कोषाध्यक्ष संजय गिरि,सजल जी ,जिला संरक्षक अर्पिता चटर्जी,प्रखंड अध्यक्ष स्वेता अग्रवाल ,सचिव इशाक अहमद,नीरू महतो,रविंद्र,अग्निवेश, मुकेश, पार्थो सर, रूपलाल, बादल, प्रदीप,सावित्री मंडल एव चंदना मुख्य रूप से शामिल थे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

