झरिया MLA पूर्णिमा नीरज सिंह ने 5 करोड़ 50 लाख की लागत से होने वाले पथ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास..

झरिया MLA पूर्णिमा नीरज सिंह ने 5 करोड़ 50 लाख की लागत से होने वाले पथ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास..

झरिया।(JHARIYA)झरिया विधनसभा अंतर्गत कतरास मोड झरिया में शुक्रवार को झरिया विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह ने पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल धनबाद अंतर्गत स्वीकृत झरिया केंदुआडीह पथ के राइडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य की आधारशिला रखी।

कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि झरिया में नवरात्र के दूसरे दिन भगवती के आशीर्वाद से लगभग 6 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण की आधारशिला आज रखी गई है..

इस पथ का निर्माण हेतु लगभग 5 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत है। पथ निर्माण होने से लोगों को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, रामकृष्ण पाठक, रामजी सिंह, पिंटू तुरी, अक्षय यादव, बबलू सिंह, पंकज तिवारी, शक्ति सिंह, सहित काफी संख्या में विधायक समर्थक और स्थानीय मौजूद थे।

News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *