हर घर में हो अधीक से अधीक बिजली आपूर्ति बहल, रागिनी सिंह
झरिया(JHARIA): झरिया समेत पूरे कोयलांचल वासियों के बीच लगातार बिजली आपूर्ति में कटौती एवं लचर व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों की उदासीनता को लेकर शुक्रवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह ने ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर उन्हें जनता को हो रही बिजली व्यवस्था से परेशानी से अवगत कराते हुए तत्काल समाधान की मांग की। ऊर्जा सचिव ने उन्हें पूर्ण आश्वस्त करते हुए बताया कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा और व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

