धनबाद(DHANBAD): “बीती रात झरिया विधायक रागिनी सिंह जी के आवास पर अपराधियों द्वारा की गई बमबाजी की घटना पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आशा राय (पासवान) ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय, भयावह और कानून-व्यवस्था पर सीधा हमला है।
उन्होंने कहा कि जब वर्तमान सरकार में एक निर्वाचित विधायक भी सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या भरोसा किया जा सकता है। यह घटना राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को उजागर करती है।
आशा राय (पासवान) ने प्रशासन से मांग की कि इस कायरतापूर्ण घटना में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि अपराधियों में कानून का भय स्थापित हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

