धनबाद(DHANBAD): झरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने सोमवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ धनबाद समाहरणालय पहुंचकर नामांकन किया. नॉमिनेशन करने के बाद उन्होंने कार्यालय परिसर से बाहर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं के बीच जो उत्साह दिख रहा है उससे यह स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है.
चुनाव में मुद्दे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में मुद्दे ही मुद्दे हैं. उन्होंने कहा कि इस भ्रष्ट सरकार में विकास का कोई काम नहीं हुआ है. इस कारण जनता मूड बना चुकी और कमर कस चुकी है इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए..
NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

