झरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणगौर उत्सव, नागरिकों से सहभागिता की अपील…

झरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणगौर उत्सव, नागरिकों से सहभागिता की अपील…

झरिया(JHARIA): श्री रानी सती मंदिर, झरिया में शनिवार, 21 मार्च 2026 को पारंपरिक एवं भव्य रूप से गणगौर उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूरे दिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें शहर के श्रद्धालुओं की व्यापक भागीदारी अपेक्षित है।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे गणगौर पूजा से होगी, इसके पश्चात दादीजी का सिंधारा उत्सव मनाया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे से चूड़ा, मेहंदी एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

संध्या 4 बजे ईसर-गणगौर माता की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर आनंद भवन, झरिया पहुँचेगी। वहां विधि-विधान के साथ गणगौर माता का विसर्जन किया जाएगा।

इस संबंध में श्री रानी सती मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद गोयनका ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गणगौर उत्सव हमारी समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, जिसमें सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम का आयोजन श्री रानी सती सेवा समिति, झरिया द्वारा किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से समयानुसार कार्यक्रम में भाग लेकर इस पर्व को उल्लासपूर्वक मनाने का आग्रह किया है।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *