धनबाद (DHANBAD): जोड़ापोखर के डिगवाडीह इलाके में रहने वाले 20 वर्षीय मुस्लिम युवक ने राजा अंसारी ने जोड़ापोखर क्षेत्र में रहने वाली दूसरे धर्म की हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद उसे बरगलाकर ले गया। लव जिहाद की इस घटना से लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को मां ने जोड़ापोखर थाने में बेटी को अगवा करने की शिकायत की है। देर रात किशोरी को बोकारो में रेल पुलिस ने बरामद कर युवक को गिरफ्तार किया है।
लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि राजा ने मुस्लिम होने के बाद भी अपना धर्म छिपाया। बेटी को बताया कि वह हिंदू है। उसे प्रेम जाल में फंसाया, इसके बाद गुरुवार की रात उसको न जाने कहां ले गया। पाथरडीह के एक स्कूल में दसवीं कक्षा में बेटी पढ़ती है। गुरुवार की रात को राजा ने बेटी को फोन किया। उसे घर से बाहर बुलाया। उसके बाद से बेटी का पता नहीं है। शुक्रवार को दिन भर उसका पता लगाते रहे। जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस से शिकायत की। इधर, विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री लल्लू झा ने घटना पर रोष प्रकट करते हुए कहा है कि ऐसे मामलों को पुलिस गंभीरता से ले।
सहेली से मिली जानकारी :
छानबीन में पुलिस को छात्रा की बरारी में रहने वाली सहेली का पता चला। उसके घर पहुंच पुलिस ने पूछताछ की। उसने बताया कि युवक मुस्लिम है, वह डिंगवाडीह में रहता है। युवक व छात्रा की तस्वीर मली। मोबाइल नंबर भी पता चला। फिर मोबाइल लोकेशन के सहारे दोनों को पकड़ा गया।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

