धनबाद /झरिया(DHANBAD/JHARIA): विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही कोल सिटी की पहचान झरिया की धरती पर एक बार फिर से काले हीरे की लूट शुरू हो गई है…कोयले के इस अवैध कारोबार का सबसे बड़ा धंधेबाज यादव जी है..अभी हाल ही में एक राष्ट्रीय पार्टी का दामन भी थाम चुका है..ऐसे में सरकारी संरक्षण में कोयले की लूट की छूट मिल चुकी है..ऊपर से नीचे तक सब मैनेज है..बताया जाता है कि अलकडीहा थाना क्षेत्र के परसबनिया में यादव जी यहां से प्रतिदिन BCCL का करोड़ों का कोयला वारा न्यारा कर रहें है….यादव का साम्राज्य घनुआडीह में भी फैला हुआ है..
इनके सामने चाहे स्थानीय थाना हो या BCCL अधिकारी हो या फिर सुरक्षा में लगा CISF सभी नतमस्तक या जानबूझकर गहरी निंद्रा में सो रहें है..ख़बर के अनुसार यादव जी द्वारा पोषित गुर्गे रात को कौन कहें दिन के उजाले में भी माइंस से कोयले की अवैध कटाई करवाकर भंडारण करवाने का काम करते हैं। वही शाम ढलते ही बड़े वाहनों के माध्यम से लोड करवाकर बलियापुर रोड़ होते हुए अपने गंतव्य ठिकाने तक पहुंचाने का काम करते हैं..
अगर इनके विरोध में किसी ने भी साहस करने का काम किया तो उन्हें अपने पोषित गुर्गे के माध्यम से या अवैध खनन मे लगाए गए गरीब गुरबा महिला पुरुषो से झूठा मुकदमा दर्ज कराने या फिर देख लेने की धमकी दी जाती है इस नेक कार्य मे साथ देने के लिए कही ना कही स्थानीय पुलिस वा सफेदपोश मे छुपे छोट भैया नेताओं का भी योगदान रहता है जिसके कारण हौसला सातवें आसमान पर है।
झरिया के कोयलांचल संगठन से जुड़े एक दैनिक पत्रकार यादव के काले कारनामों पर पर्दा डालने और मैनेज करने का ठेका ले रखें है..वैसे देश की राष्ट्रीय संपति लूटने से बचाने की जिम्मेवारी सबकी है…जब बीसीसीएल और CISF ही अपनी संपति की सुरक्षा करने में विफल हो तो पुलिस को दोष देने से क्या लाभ..
NEWS ANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट ..

