
झरिया(JHARIA): आज शनिवार को झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग के समीप आयोजित शिव चर्चा कार्यक्रम में झरिया के पूर्व विधायक एवं धनबाद महापौर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माननीय संजीव सिंह ने शिव चर्चा के माध्यम से समाज में सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और जनकल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द मजबूत होता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने माननीय संजीव सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके प्रति अपना समर्थन एवं विश्वास प्रकट किया।
NEWSANP के लिए अमित चौहान की रिपोर्ट

