झरिया : बीसीसीएल कर्मी विवेक यादव हत्याकांड: पुलिस को मिले अहम सुराग, जल्द होगा खुलासा…

झरिया : बीसीसीएल कर्मी विवेक यादव हत्याकांड: पुलिस को मिले अहम सुराग, जल्द होगा खुलासा…

झरिया(JHARIA): लोदना ओपी क्षेत्र स्थित श्रमिक कल्याण कॉलोनी निवासी और बीसीसीएल कर्मी विवेक यादव (30) की हत्या कर शव छिपाए जाने का मामला सामने आया है। विवेक, स्व. सुरेंद्र यादव का इकलौता पुत्र था। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम और जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार, ओर घनुवाडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार लोदना ओपी पहुंचे। अधिकारियों ने ओपी प्रभारी गौरव कुमार से मामले की जानकारी ली और मृतक की मां सुधा देवी तथा पत्नी अमृता देवी से विस्तृत बातचीत की।

पत्नी अमृता देवी ने बताया कि विवेक 29 अगस्त की रात करीब 8 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह लोदना बाजार जा रहा है। रात 8:30 बजे जब उसे कॉल किया गया तो उसने कहा कि टिफिन तैयार रखना, वह ड्यूटी के लिए जाएगा। इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और वह घर नहीं लौटा। अगले दिन उसके भाई राहुल कुमार यादव ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच के दौरान मकान का मुख्य दरवाजा खोलकर तलाशी ली गई। इसी दौरान विवेक का शव एक कमरे से बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि उसकी हत्या की गई थी और सबूत छिपाने के लिए शव को कमरे में रखा गया था।

सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि विवेक यादव हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। उन्होंने कहा कि, “यह स्पष्ट है कि विवेक की हत्या हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह कि रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *