झरिया(JHARIA): झरिया बलियापुर मुख्य मार्ग के घनुडीह स्थित अमित लाइट के समीप शनिवार की शाम एका एक दस इंच का गोप बन गया। गोप बनने से स्थानीय लोगों के साथ साथ आने जाने वाले राहगीरों एवं वाहन चालकों में हड़कंप मच गया जिसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युक्त स्थल को ईट से फिलहाल घेर दिया है। ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। इस के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्य मार्ग के नीचे से माडा का 10 इंच का पाइप गया हुआ है.पिछले 1 माह से अधिक समय से पाइप लीकेज था.जिसके कारण लगातार पानी लीकेज के कारण मिट्टी कट गया और सड़क पर गोप बन गया।
News A N p के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

