झरिया फूसबांग्ला में ऑटो पलटी, 24 वर्षीय युवती संजू कुमारी गंभीर रूप से घायल…

झरिया फूसबांग्ला में ऑटो पलटी, 24 वर्षीय युवती संजू कुमारी गंभीर रूप से घायल…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र स्थित फूसबांग्ला के पास सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों में से दो घायल हो गए, जबकि 24 वर्षीय संजू कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के संबंध में ऑटो चालक छोटी अंसारी ने बताया कि ऑटो जमाडोबा से झरिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान फूसबांग्ला के पास अचानक एक कुत्ता सामने आ गया, जिससे ऑटो अनबैलेंस होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ऑटो में सवार तीन में से दो लोग घायल हुए, जबकि संजू कुमारी को सिर और आंख पर गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच), धनबाद लाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि संजू कुमारी की स्थिति नाजुक है और उसका इलाज जारी है।

संजू कुमारी जमाडोबा जीतपुर की रहने वाली बताई जा रही है। उसके परिजन उमेश पासवान ने बताया कि वह सुबह अपने नानी घर झरिया जाने के लिए निकली थी। कुछ देर बाद परिवार को दुर्घटना की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उसके सिर और आंख पर गंभीर चोट आई है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने ऑटो जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *