झरिया(JHARIA):झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के श्याम कुमार साहू के नेतृत्त्व में आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्य सभा सांसद, हम सबों के अभिभावक स्वरूप परम आदरणीय दिसोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया सर्व प्रथम गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात दो मिनट का मौन रखकर नम आँखों से आतंरिक श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
झरिया नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का जाना पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय छती है उनके जैसा नेता को झारखंड को ना मिला है और ना मिलेगा।
मौके पर राजमणि देवी
नीतू देवी वीरेंद्र यादव वीरेंद्र कुमार सिंह शुभम कुमार भगवान दास रामजी सिंह फैज अहमदी निसार अहमद मीर फिरोज अमन कुमार कुंदन कुमार मोदक कृष्णा सिंह दीपेश गुप्ता अर्जुन विश्वकर्मा भूषण तिवारी अनूप पांडे चंदन मोदक प्रिंस मोदक उपस्थित थे
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

