झरिया थाना मे दर्ज मामले के दौरान पुलीस ने अनुसंधान तहत अगली कड़ी में दो सौ करोड़ की ठगी करने वाला सातिर ठग के ठिकाने महाराष्ट्र एवं गुजरात से चार किमती वाहनों के साथ धर दबोचा…

झरिया थाना मे दर्ज मामले के दौरान पुलीस ने अनुसंधान तहत अगली कड़ी में दो सौ करोड़ की ठगी करने वाला सातिर ठग के ठिकाने महाराष्ट्र एवं गुजरात से चार किमती वाहनों के साथ धर दबोचा…

झरिया(JHARIA): गुजरात के भावनगर मे एक निजी कंपनी मे प्राइवेट वाहनों को भाड़ा मे चलाने को लेकर झरिया , बोकारो व गिरिडीह के लोगों से लगभग दो सौ करोड़ रूपए से भी ज्यादा की लागत छोटी बड़ी वाहनों की ठगी करने वाला गुजरात के भावनगर निवासी शातिर ठग अशोक तरुण नथानी के गिरोह का एक ओर सदस्य निकुंज अशोक भाई नथानी झरिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने पांच महंगे गाडियों को भी बरामद कर लिया है। मामले का खुलासा झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान किया..

झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि 03 नवंबर 2024 को बनियाहिर निवासी इंद्रजीत कुमार सिंह के लिखित शिकायत पर 16 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। जिसपर कारवाई करते हुए उसी महीने 28 नवंबर 2024 को अशोक तरुण नथानी और उसका साथी ब्रिजेश दिलीप सिंह गोहेल को महाराष्ट्र के ठाणे थाना से न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार कर झरिया थाना ले आई थी। जांच पड़ताल के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत मे जैल भेज दिया था। दोनों के निशानदेही पर एक वाहन भी बरामद हुआ था। वही दिनांक 14 दिसंबर 2024 को गिरोह के दो अन्य सदस्य राजकुमार दत्ता और मुकेश साव को भी पकड़ कर जेल भेज दिया गया था। इसी दौरान अनुसंधान के क्रम मे गिरोह के एक ओर सदस्य निकुंज अशोक भाई नथानी के बारे मे जानकारी प्राप्त हुआ कि किसी मामले मे वो लाजपोर सेंट्रल जेल सूरत में बंद है जिसके बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर कांड के अनुसंधानकर्ता बिट्टू कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व मे टिम गठित कर महाराष्ट्र एवं गुजरात भेजा गया। लाजपोर सेंट्रल जेल सूरत मे बंद निकुंज अशोक भाई नथानी को रिमांड किया गया..

जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पांच महंगे चार चक्का वाहन को गुजरात एवं महाराष्ट्र के अन्य जगहों से बरामद कर झरिया लाया गया। इस पूरे कांड मे पुलिस ने अबतक कुल पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी व रिमांड किया जा चुका है वही कुल छह महंगे गाडियों को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस की जांच पड़ताल आगे भी जारी है..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *