झरिया क्षेत्र में तीन दिनों तक बंद रहेगी जलापूर्ति…

झरिया क्षेत्र में तीन दिनों तक बंद रहेगी जलापूर्ति…

झरिया(JHARIA): जामाडोबा स्थित जमाडा के जल संयंत्र केंद्र से 10 से 12 नवंबर तक तीन दिनों तक जलापूर्ति ठप रहेगी. इससे झरिया तथा आसपास की करीब 12 लाख की आबादी प्रभावित रहेगी. इस दौरान केंद्र से झरिया जलमीनार जाने वाली 30 इंच पाइप लाइन व पाथरडीह जलमीनार जाने वाली 18 इंच पाइप लाइन में लीकेज की मरम्मत और प्लांट का मेंटेनेंस का काम किया जायेगा.

कहां-कहां होगी मरम्मत

दामोदर नदी के इंटेक वेल से जल भंडारण गृह, जल भंडारण गृह से जलमीनार जाने वाली पाइप लाइन, जीतपुर, जामाडोबा, फूसबंगला, बनियाहीर, भूतगढ़िया, होरिलाडीह, डिगवाडीह, पाथरडीह, बस्ताकोला आदि क्षेत्रों लीकेज की मरम्मत की जायेगी.

लोगों से पानी का स्टॉक करने की अपील

झरिया की अधिकतर आबादी जमाडा के पानी पर निर्भर रहती है. ऐसे में तीन दिनों तक जलापूर्ति बंद रहने से इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा. जमाडा ने लोगों से अपील की है कि लोग अपने घर में पानी स्टॉक करें. जलापूर्ति सामान्य होने में एक दिन से अधिक भी लग सकता है.

पुटकी की पाइप लाइन चालू रहेगी

इस दौरान पुटकी की पाइप लाइन चालू रहेगी. इसमें फिलहाल मरम्मत नहीं की जायेगी. पुटकी क्षेत्र के लोगों को पानी मिलता रहेगा.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *