झरिया(JHARIA): झरिया की वर्तमान विधायक रागिनी सिंह एवं उनके प्रतिनिधि मंडल द्वारा मंगलवार को झरिया से जुड़े कई मूलभूत जरूरत और जन समस्याओं को लेकर धनबाद नगर आयुक्त रवि राज शर्मा से किया वार्ता। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने कहा कि झरिया में पेय जल की समस्या सबसे महत्वपूर्ण है, इधर गर्मी भी दिन प्रतिदिन अपना पाव पसारते जा रही है और लोगों के बीच पानी की समस्या गहराता जा रहा है। लोगों को पानी की तलाश में भाग दौड़ लगा रहता है। झरिया में कुछ आज भी ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर जलापूर्ति नहीं हो रही है। वैसे क्षेत्रों में भी समय पर जल की उपलब्धता करने को लेकर नगर आयुक्त के साथ विचार विमर्श किया गया। साथ ही अन्य मामलों में बिजली आपूर्ति एवं प्रदूषण आदि समस्याओं से रूबरू कराते हुए जल्द निवारण करने के लिए कहा।
वही मीडिया को जानकारी देते हुए झरिया विधायक रागिनी सिंह ने बतलाया कि वार्ता का मुख्य उद्देश्य झरिया के कई ऐसे जन समस्या को खत्म करना एवं उसे पर जल्द से जल्द कार्य करते हुए लोगों को राहत देना हमारा प्रयास है और उम्मीद है जिस तरह से आज की वार्ता नगर आयु के साथ हुई है जल्द इन सभी बिंदुओं पर कार्य धरातल पर देखने को मिलेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से संतोष सिंह, के डी पांडेय, उमेश यादव, बाबू जेना, अभिषेक पांडेय आलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

