झरिया(JHARIA): झरिया की जनता माता सबरी की तरह अपने पूर्व विधायक संजीव सिंह के बेल को लेकर बाट जोहते नजर आ रही है। लोगों का मानना है कि अगर समय रहते पूर्व विधायक सिंह का बेल न्यायलय से मिल जाती है तो चुनाव मे चार चांद लग सकता है ऐसा लोगों का मानना है। बताते चलें कि विस चुनाव को लेकर एक और जंहा भाजपा गठबन्धन पुरी तरह से कमर कसकर मैदान में भाजपा प्रत्याशी को उतार कर जीत का मंत्र देते हुए चुनाव में जीत सुनिश्चित करने में लगी हुई है। वही झरिया विधनसभा की चुनावी रणनीति बड़ा ही रोचक रुप लेते जा रही है। एक और भाजपा ने झरिया विधनसभा से पूर्व विधायक स्व सूर्यदेव सिंह की पुत्र बहु सह पूर्व विधायक संजीव सिंह के धर्मपत्नी को अपना उम्मीदवार घोषित कर विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों की धड़कने तेज कर दिया है..
वही भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह सोमवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंच नामांकन पत्र दाखिल किया है। वही दुसरी ओर भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पति पूर्व विधायक संजीव सिंह जो कई वर्षों से जेल में बंद हैं उन्होने ऊच न्यायालय कोर्ट में चुनौती दी है अब देखना यह होगा कि पूर्व विधायक सिंह की चुनाव से पहले बेल मिलती है या यथावत जारी रहेगी..
इसके लिए झरिया की जनता माता सबरी की तरह वर्षो से बाट जोहते नजर आ रही है।वही जनता श्रमिक संघ के क्षेत्रीय सचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक संजीव सिंह को एक साजिश के तहत मामला दर्ज कर जेल में डालने का कार्य विरोधियों द्वारा किया गया है। जिसका जवाब झरिया की जनता इस विधान सभा चुनाव में भाजपा की झोली में कमल का फूल पर बटन दबाकर देने का काम करेगी। झरिया की जनता आज भी माता सबरी की तरह पूर्व विधायक संजीव सिंह की बाट जोह रही है जेल का ताला टूटेगा संजीव सिंह छूटेगा..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

