झरिया(JHARIA): सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नुनुडीह निवासी अंजना रजवार के 22 वर्षीय पुत्र राहुल रजवार के ऊपर मई माह में निजी मोबाइल कंपनी (इंडस) के टावर गिरने से हुई दुर्घटना की सूचना पर चुनाव के दौरान घायल को मिलने पहुंची थी झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह..
इस दौरान विधायक ने सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष सत्यम से दूरभाष पर बात कर मोबाइल टावर कंपनी से इलाज के लिए उचित मुआवजा भुगतान करवाने हेतु निर्देशित किया था।फलस्वरूप पूर्व विधायक के पहल पर आज मोबाइल टावर कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा घायल राहुल रजवार को इलाज का संपूर्ण खर्च का लिखित दस्तावेज तथा तत्काल राहत स्वरूप 5 लाख रुपए की मुआवजा राशि घायल के परिजनों को उपलब्ध कराया गया..
परिजनों ने मुआवजा राशि प्राप्त होने पर झरिया के पूर्व विधायक को हृदय से अभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।मौके पर महीप सिंह, बीरेंद्र तिवारी, राम बाबू सिंह, सूरज सिंह, देना रजवार, उषा कुमारी, अंजू देवी, रंभा श्रीवास्तव, सरिता सिंहा, तनु सिन्हा, रमेश रवानी, वीरेंद्र यादव, पंकज गुप्ता, कौशल किशोर महतो, रामबली यादव, अमरजीत यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

