धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिले की झरिया किड्स गार्डन के प्लस टू की छात्र अनमोल कुमार JEE 2025 सेशन 1 के परिणाम में 96.27 लाकर उन्हें स्कूल परिवार अपने जिले का नाम रोशन किया है.

इस अवसर पर शुक्रवार को स्कूल परिसर में अनमोल को विद्यालय के प्रधान चार्य द्वारा पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके.अनमोल का कहना है कि कड़ी मेहनत और एकाग्रता ही काम आती है दूसरा पहलू परिवार का सपोर्ट मिला.
अनमोल के पिता पंकज कुमार धनबाद सिविल कोर्ट में अधिवक्ता है अनमोल अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और चाचा को दिया है।
चाचा नीरज कुमार धनबाद के पत्रकार है, साथ में कोचिंग और स्कूल का भी सपोर्ट बताया है वर्तमान में अनमोल धनबाद के सरायढेला तपोवन कॉलोनी रह कर आगे की तैयारी कर रहे हैं.
अंतिम शब्द में कहा कि भगवान पर भरोसा रखें और मेहनत करते जाएं उन्होंने कहा कि कहीं भी पढ़ाई में व्यवधान आती है तो अपने पेरेंट्स और टीचर से जरूर राय लें और एक्सपर्ट से बात करें.अनमोल का कहना है कि मेरे दादाजी दादी जी ही इन सभी का प्रेरणा स्रोत रहे हैं लेकिन आज वे इस दुनिया में नहीं है मैं उनको शत-शत प्रणाम करता हूं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

