झरिया कांग्रेस के पूर्व विधायक कार्यालय में शोक सभा का हुआ आयोजन..मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष पहुंच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि…

झरिया कांग्रेस के पूर्व विधायक कार्यालय में  शोक सभा का हुआ आयोजन..मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष पहुंच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि…

झरिया(JHARIA): भारतीय राजनीति के अद्भुत नेता दुनियां के सर्वाधिक योग्य महान अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर रविवार को झरिया कतरास मोड़ स्थित कांग्रेस के पूर्व विधायक कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह मौजूद थी। इसके आलावा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता एवं जनता मजदूर संघ के सैकड़ो पदाधिकारी व सदस्यों महिला पुरुष पहुंच डॉक्टर मनमोहन सिंह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी, साथ ही उनके आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया..

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर बेहद दुःखद है। डॉक्टर साहब ने अपनी सादगी, ईमानदारी और अपार विद्वता से इस देश को नई दिशा दी थी। वो भारत के आर्थिक सुधारों के शिल्पकार और करोड़ों लोगों की उम्मीदों का चेहरा थे, उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। डॉ. सिंह न केवल एक नेता थे, बल्कि एक प्रेरणा थे—एक ऐसा व्यक्तित्व जिसने बिना किसी शोर-शराबे के देश को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया। उनकी गहरी सोच, विनम्रता और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करेगा।आज भारत ने न केवल एक महान नेता, बल्कि एक सच्चा सपूत खो दिया। मेरा दिल उनके परिवार और हर उस व्यक्ति के साथ है, जिनकी ज़िंदगी उन्होंने छुई.डॉ. सिंह, आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे..

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झरिया प्रखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भगवान दास वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुख्तार खान, भोलानाथ सिंह, रामजी सिंह, महेश शर्मा, अशोक बरनवाल, किशोर कुमार हरिओम अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पिंटू टूरी, वीरेंद्र यादव, मणि भूषण तिवारी, अनूप कुमार पांडे, ई भास्कर कुमार झा, रामकृष्ण पाठक, अक्ष्यलाल यादव, मल्लू सिंह, अब्दुल करीम अंसारी, मनोहर गद्दी, पंकज तिवारी, जुमराती जावेद साकिर खान, राहुल पांडे, संजय अग्रवाल, दिलीप सिंह,चंद्र वती देवी पूर्व पार्षद चंदन महतो, सुल्तान, राजेश कुमार सिंह, बबलू सिंह, विकास कुमार सिंह, हलचल राज, किशोर कुमार, विमला देवी, शोभा देवी, पिंकी देवी, त्रिलोकी देवी, सुशीला देवी सहित सैकड़ो महिला व पुरुष मौजूद थे…

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *