झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) प्रबंधन ने पानी का पैसा जमा नहीं करनेवाले 20 बड़े बकायेदारों को चिह्नित किया है। इन लोगों ने वर्षों से पानी का पैसा नहीं दिया है। इनके खिलाफ अब कार्रवाई की तैयारी चल रही है। अधिकारियों की मानें तो इन सभी बकायेदारों का पानी कनेक्शन काटा जाएगा। इसके बाद भी यदि ये बकाया जमा नहीं करेंगे तो कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।…
झमाडा द्वारा जारी बड़े बकाये
दारों की सूची में झरिया सर्किल एक, झरिया सर्किल दो, तेतुलमारी सर्किल और कुसुंडा सर्किल के पांच-पांच लोग शामिल हैं। इन सभी पर एक लाख रुपए से अधिक का बकाया है। इस सूची में सबसे बड़े बकायेदार झरिया सर्किल दो के मकबूल अंसारी हैं। इनपर एक लाख 80 हजार 371 रुपए बकाया है। सूची में सबसे छोटे बकायेदार कुसुंडा सर्किल के बिनोद कुमार अग्रवाल हैं। इनपर एक लाख 15 हजार 498 रुपया बकाया है।…
पहले जारी हो चुका है लाल कार्ड
सूची में शामिल सभी बकायेदार झमाडा की लाल कार्ड सूची में शामिल हैं। लंबे समय से पानी का पैसा जमा नहीं करने वाले इन लोगों को पूर्व में ही लाल कार्ड जारी कर दिया गया था। इसके बावजूद इन लोगों ने बकाया जमा नहीं किया। अब झमाडा इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है..
बकायादारों की सूची
उपभोक्ता बकायामकबूल अंसारी, झरिया 180371
मकशूल आलम, झरिया 178262
दुर्गा प्रसाद गुप्ता, झरिया 176333
गिरीश कुमारी देवी, झरिया 171552
जमालुद्दीन, झरिया 166493
जोगेश्वर गोसाईं, झरिया 166415
एसपी गुप्ता, झरिया 164777
फारूकी अंसारी, झरिया 154715
मुकुंद रवानी, झरिया 153957
बीएल पटवारी, झरिया 153251
हनीफ सौदागर, तेतुलमारी 176093
हबीब मास्टर, तेतुलमारी 173212
महबूब, तेतुलमारी 172368
मुस्तफा अंसारी, तेतुलमारी 159817
यमुना प्रसाद वर्मा, तेतुलमारी 143500
रामदयाल अग्रवाल, कुसुंडा 136933
जगदीश पासी, कुसुंडा 131989
बैद्यनाथ जायसवाल, कुसुंडा 125469
अंबिका सिंह, कुसुंडा 120532
बिनोग कुमार अग्रवाल, कुसुंडा 115498…
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

