ज्ञान से जीवन में प्राप्त कर सकते हैं उत्कृष्टता: उपायुक्त…

ज्ञान से जीवन में प्राप्त कर सकते हैं उत्कृष्टता: उपायुक्त…

धनबाद(DHANBAD):ज्ञान से आप जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं। कभी अपनी तुलना किसी और के साथ नहीं करें। कड़ी मेहनत का दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

उपरोक्त बातें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने बृहस्पतिवार को अशोक नगर स्थित राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए आयोजित दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत परिस्थितियों को जीतकर ही जीवन में सफलता मिलती है। हमेशा प्रसन्न रहे, संतुष्ट रहे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। सही सफलता वह है जिससे स्वयं को खुशी प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि तथा विद्यालय की पूर्व छात्रा और वर्तमान में सिंफर में वरीय वैज्ञानिक श्वेता कुमारी तथा रिम्स रांची की चिकित्सक डॉ आकांक्षा ने भी छात्राओं की हौसला अफजाई की।

समारोह के दौरान उपायुक्त ने 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही “स्मृति मंजूषा” एवं स्कूल की वार्षिक मैगजीन का विमोचन किया।

समारोह में विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव कुमार‌ अग्रवाल, सहसचिव दीपक रुइया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के राजेश रिटोलिया, केशव कांत हड़ोदिया, सुधा खेतान, रिटा गुप्ता, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्र, उपप्राचार्य मनोज कुमार, प्रभारी प्रतिमा चौबे के साथ सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थी।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *