जे पी हॉस्पिटल यूनिट 2 का फीता काटकर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन…

जे पी हॉस्पिटल यूनिट 2 का फीता काटकर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन…

धनबाद(NIRSA): मंगलवार को जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने फीता काटकर किया वही निरसा स्थित जशपुर पंचायत के बथानडंगा में बाबूलाल मरांडी के पहुंचते ही अस्पताल प्रबंधक ने उनका जोरदार स्वागत मुकुट पहना, शॉल ओढ़ाकर एवं चित्र भेंट कर किया । मौके पर बाबूलाल मरांडी के साथ धनबाद विधायक राज सिन्हा,झरिया विधायक रागिनी सिंह,निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता,भाजपा नेता मन्नू तिवारी,अस्पताल के चेयरमैन प्रदीप मंडल,प्रबंध निदेशक नित्यानंद मंडल,गणेश मिश्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

वही बाबूलाल मरांडी ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में चमचमाता हुआ अस्पताल क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए काफी कारगर साबित होगा वहीं अस्पताल के प्रबंध निदेशक नित्यानंद मंडल ने कहा कि निरसा के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में अस्पताल की बुनियाद इस उद्देश्य के तहत किया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों को मेडिकल की जरूरी सुविधा उपलब्ध हो सके , मंडल ने कहा कि कम खर्च में बेहतर इलाज दे सके इसी के तहत अस्पताल की नींव रखी गई है उन्होंने कहा कि सभी सर्जरी का रेट चार्ट अस्पताल के बाहर लगा दिया गया है ताकि आम लोगों को दिक्कत ना हो वही उन्होंने कहा कि 10किलोमीटर के दायरे में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एंबुलेंस की मुफ्त सुविधा उपलब्ध रहेगी।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *