बेंगलुरु(BENGLORE):कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी के मामले में अभी जेल में ही रहना होगा. शुक्रवार (14 मार्च,2025 ) को आर्थिक अपराध न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी.दरअसल, 3 मार्च, 2025 को 34 वर्षीय रान्या राव को दुबई से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 14 किलोग्राम सोने की छड़ों के साथ गिरफ्तार किया गया था. इस सोने की अनुमानित कीमत ₹12.56 करोड़ बताई गई थी. उनके साथ दूसरे आरोपी तरुण कोंडुरु की भी गिरफ्तारी हुई थी, जिनकी जमानत याचिका पर सुनवाई शनिवार को दोपहर 3 बजे होगी.
डीआरआई का आरोप: सोने की तस्करी में सक्रिय संलिप्तता
बुधवार को हुई अदालत की सुनवाई में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने रान्या राव की जमानत याचिका का विरोध किया. डीआरआई ने तर्क दिया रान्या राव एक बड़े सोना तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं. जमानत मिलने से जांच बाधित हो सकती है. वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित कर सकती हैं.
NEWSANP के लिए बेंगलुरु से ब्यूरो रिपोर्ट

