पुलिस जनसहयोग समिति ने किया सम्मान समारोह का आयोजन।
धनबाद(DHANBAD): झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डीएसपी रैंक हासिल करने वाले विवेक चौधरी को बाघमारा थाना परिसर में पुलिस जनसहयोग समिति की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, युवाओं एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही।
सम्मान समारोह के दौरान विवेक चौधरी ने बच्चों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में छात्रों को मोबाइल फोन से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति कठिन मेहनत कर इस प्रकार की ऊंचाई तक पहुंचता है, तो वह समाज के लिए प्रेरणा बनता है। सभी छात्रों को निरंतर अध्ययन करते रहना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि जब आप अपने अधिकारों को पहचान लेंगे, तब कोई भी आपको तंग नहीं कर पाएगा। गरीबी कभी भी पढ़ाई में बाधा नहीं बन सकती, क्योंकि आज कई एनजीओ और सहयोगकर्ता हैं जो आर्थिक सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने विवेक चौधरी की इस सफलता.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

