जीसीपील में ट्रक लोडिंग सहित अन्य मांगों को लेकर ठेका मजदूरों ने विधायक से की वार्ता, विधायक ने दिया मजदूरों को आश्वासन…

जीसीपील में ट्रक लोडिंग सहित अन्य मांगों को लेकर ठेका मजदूरों ने विधायक से की वार्ता, विधायक ने दिया मजदूरों को आश्वासन…

धनबाद(NIRSA): गोपीनाथपुर कोलियरी प्राइवेट लिमिटेड में ट्रक लोडिंग का काम दिलाने एवं वर्षा के समय अन्य रोजगार की व्यवस्था कराये जाने के मामले को लेकर स्थानीय लोडरों ने निरसा विधायक अरुप चटर्जी से गोपीनाथपुर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक अपनी मांग रखी। चटर्जी ने मजदूरों की समस्या सुनकर सभी मजदूरों को आस्वस्त किया की स्थानीय ही ट्रक लोडिंग का काम दिया जाएगा। इसके अलावा उनकी जो समस्या है उसपर भी विचार किया जाएगा। विधायक द्वारा दिए गए आश्वासन पर मजदूर काफी खुश दिखे। उनलोगों ने कहा की उन्हें विधायक पर पूरा भरोसा है वें जैसा कहेंगे। हमलोग उसी हिसाब से अपना काम करेंगे। इस दौरान आगम राम के साथ दर्जनों मजदूर मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *