जीवन रेखा ट्रस्ट और दिगंत परिवार ने पूर्वी टुंडी सहराज में शुरू किया साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर…

जीवन रेखा ट्रस्ट और दिगंत परिवार ने पूर्वी टुंडी सहराज में शुरू किया साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 28/09/25 को जीवन रेखा ट्रस्ट द्वारा निर्मित एवं सृजन शोध संस्थान तथा दिगंत परिवार द्वारा संयुक्त रूप से सहराज , पूर्वी टुंडी, धनबाद में प्रत्येक रविवार को चलने वाले साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर की शुरुवात की गई। आज इस उदघाटन कार्यक्रम को रमेश कुमार गुटगुटिया, शंभू नाथ अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंह, नंदलाल अग्रवाल ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर इसका विधिवत शुरुवात किया गए। जीवन रेखा ट्रस्ट के सचिव राजीव शर्मा ने बताया वरिष्ठ चिकित्सक डा० शिशिर शर्मा(MD मेडिसिन) प्रत्येक रविवार को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक इस क्षेत्र के 14 गांवों के ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच, जिसमें शुगर, BLOOD PRESSURE एंड ईसीजी जांच मुफ्त में की जाएगी। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध दवा भी मुफ्त में दी जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सृजन स्थित नैचुरोपैथी सेंटर के डा० समरेंद्र परिदा, जीवन रेखा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अरविंद डालमिया , संयुक्त सचिव संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष केशव कुमार हरोडिया, नवीन सिंह, हिमांशु पाठक , जितेंद्र, सुधीर एवं मरीजों के साथ साथ इस क्षेत्र के आम नागरिक उपस्थित हुए।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *