जीत के बाद निकला रागिनी का विजय जुलूस..समर्थकों की उमड़ी भीड़..लोगों ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत…

जीत के बाद निकला रागिनी का विजय जुलूस..समर्थकों की उमड़ी भीड़..लोगों ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत…

झरिया(JHARIA): झरिया कतरास मोड से सोमवार को विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व विधायक रागिनी सिंह कर रही थी। भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग इस जुलूस में शामिल हुए। वही विधि व्यवस्था को लेकर झरिया थाना पुलिस हर चौक चौराहों में तैनात रही। रागिनी सिंह का लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। रागिनी सिंह भी सभी लोगों पर फूल बरसा की। जुलूस कतरास मोड़ होते हुए लक्ष्मनिया मोड, सब्जी पट्टी, बाटा मोड, चार नंबर, इंदिरा चौक, भागा, फुसबंगला होते हुए सुदामडीह तक पहुंचा..

रागिनी सिंह ने कहा झरिया की समस्या मेरी समस्या है। लोगों ने जिस विश्वास से मुझे जिताया है। उसपर खड़ा उतरूंगी। सिद्धार्थ गौतम, मिनी सिद्धार्थ गौतम, सताक्षी सिंह, किरण सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य विजय जुलूस में वाहन पर खड़े होकर लोगों का अभिनंदन कर रहे थे। वही डीजे की धुन में कई महिला कार्यकर्ता नाचते हुए चल रही थी..

मौके पर बप्पी बाउरी, राजकिशोर जेना, दिलीप भारती, स्वरूप भट्टाचार्य, तरुण राय, अवधेश साव, अर्जुन निषाद, अजय कुमार दास, बच्चा गिरी, अशोक साहू, विष्णु त्रिपाठी, सुमन अग्रवाल, संजू वर्मा, आनंद ओझा थे..

NEWSANP के लिए झरिया से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *