राँची(RANCHI): प्रखण्ड के बीसा पंचायत में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी शहीद जीतराम बेदिया के 222 वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रांची लोकसभा के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा का पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष जलैंद्र कुमार, बेदिया विकास परिषद् के केन्द्रीय सदस्य बालेश्वर बेदिया अनगडा़ प्रखण्ड प्रमुख दीपा उरांव बीसा पंचायत मुखिया मंजोति देवी , जिप सदस्य अनुराधा मुण्डा जीतनाथ बेदिया, आदि शामिल थे इसके पूर्व बेदिया समाज के सरदार महावीर बेदिया एवं समिति के सदस्यों के द्वारा शहीद जीतराम बेदिया के प्रतिमा पर विधिवत् पूजा अर्चना किया एवं 101महिलाओं ने प्रतिमा पर जलाभिषेक करके माल्यार्पण किये अतिथियों ने शहीद जीतराम बेदिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि शहीद जीतराम बेदिया ने देश के आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाये थे इनकी बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है..
बेदिया विकास परिषद् के केन्द्रीय सदस्य बालेश्वर बेदिया ने कहा कि शहीदों ने जिस उद्देश्य से अपना बलिदान दिया। उस उद्देश्य को पूरा करना हम सभी का कर्तव्य है इग्नेश एण्ड ग्रुप के द्वारा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया मौके पर बीसा मुखिया मंजोति देवी, पंसस दिलीप बेदिया, पूर्व पंसस सबिता देवी, उपमुखिया संजय भोगता, अध्यक्ष रोहित बेदिया, सचिव महेश बेदिया रविशंकर बेदिया, कमल बेदिया जयराम बेदिया, अशोक बेदिया, छत्रपति बेदिया फागुराम बेदिया, श्यामसुंदर बेदिया चरण बेदिया,महाबीर बेदिया, बलराज बेदिया, जलनाथ चौधरी, बरतू बेदिया, पुसूवा करमाली शिबा महतो आदि उपस्थित थे..
NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

