
धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 29/8/2025 को धनबाद के सुप्रसिद्ध जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद जयंती समारोह का भव्य आयोजन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में में खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति सम्मान एवं विगत दिनों में आयोजित अनेक खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री इन्द्रनाथ सिन्हा तथा उप-प्रधानाचार्य कृष्णा विश्वास के साथ शारीरिक शिक्षा संकाय विभाग की शिक्षिकाओं वीणा सिंह एवं निहारिका खातून द्वारा मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। साथ ही 2026-26 शैक्षणिक सत्र में अभी तक सम्पन्न खेलों (जैसे कबड्डी, स्विमिंग, चेस ,बैडमिंटन,फुटबॉल हॉकी आदि) प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा मेडल एवं सर्टिफिकेट्स प्रदान किए गए ।

इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न वर्गों में खेलकूद प्रतियोगिताएं, दौड़, क्विज़ और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक सामाजिक विज्ञान पर आधारित अंतरसदनीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी एवं कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक अंतर्सदनीय अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता रखी गई थी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे खेल आधारित नृत्य मंचन खेल आधारित नाट्य मंचन आदि का आयोजन किया गया।बच्चों ने मेजर ध्यानचंद की स्मृति में उनके जीवन वृत्त एवं कृतित्व अपने शब्दों में भाषण भी दिया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
- *पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण *: 2026-26 शैक्षणिक सत्र में अभी तक सम्पन्न खेलों (जैसे कबड्डी, स्विमिंग, चेस ,बैडमिंटन,फुटबॉल हॉकी आदि) प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा मेडल एवं सर्टिफिकेट्स प्रदान किए गए।
- विजेता ट्रॉफी: विद्यालय में विभिन्न वर्गों में खेलकूद प्रतियोगिताएं, दौड़, क्विज़ और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।—
- कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक सामाजिक विज्ञान पर आधारित अंतरसदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
- कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक अंतर्सदनीय अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता रखी गई थी।
- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे खेल आधारित नृत्य मंचन खेल आधारित नाट्य मंचन आदि का आयोजन किया गया।
– बच्चों ने मेजर ध्यानचंद की स्मृति में उनके जीवन वृत्त एवं कृतित्व अपने शब्दों में भाषण भी दिया।
- विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिन्हा : ने कहा कि यह दिवस मनाने का मुख्य कारण है कि छात्र-छात्राओं का मानसिक शारीरिक तथा आंतरिक शक्ति में वृद्धि हो और बच्चों का सर्वांगीण विकास हो । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ ।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

