जीएसटी बचत उत्सव के तहत भाजपाइयों ने चिरकुंडा शहीद चौक पर मिठाईयां बांटकर किया खुशी का इजहार…

जीएसटी बचत उत्सव के तहत भाजपाइयों ने चिरकुंडा शहीद चौक पर मिठाईयां बांटकर किया खुशी का इजहार…

धनबाद (NIRSA): सोमवार, 22 सितंबर से पूरे देश में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है इसके साथ ही नवरात्रि के प्रथम दिन देश जीएसटी बचत उत्सव भी शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के नाम संबोधन में इस बात का ऐलान भी किया था वहीं, इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि पूरे देश में 22 सितंबर को जीएसटी रिफॉर्म्स लागू होंगे, जीएसटी रिफॉर्म्स लागू होने से दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले तमाम सामान, डेयरी प्रॉडक्ट, एसी, फ्रिज, कार-बाइक्स समेत कई सामानों के रेट कम हो गए हैं।जीएसटी रिफॉर्म्स लागू होने से देश के हर वर्ग के लोगों को इससे सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया।इस खुशी के इजहार को लेकर चिरकुंडा शहीद चौक पर भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकता उपस्थित हुए जहां नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारा लगाए और राहगीरों को मिठाइयां बाटी उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने देश को बहुत बड़ी सौगात दी हैं जीएसटी रिफॉर्म्स लागू होने से देश की करोड़ा जनता को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है जिसके लिए हम सभी प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूँ।इस मौके पर दशरथ साव, अरविंद सिन्हा, सुनीता देवी, जगरनाथ सिंह,इरफान अहमद सान, पप्पू सिंह, मिथलेश साव, आजाद खान, पावन शर्मा, शंभु साव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *