जीईसी पलामू में स्टार्टअप आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता आयोजित…

जीईसी पलामू में स्टार्टअप आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता आयोजित…

पलामू(JHARKHAND): गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जीईसी) पलामू के एंटरप्रेन्योरशिप सेल एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी 7.0) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को स्टार्टअप आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ई-सेल आईआईटी बॉम्बे के नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज 2025 के अंतर्गत आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. संजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचारपूर्ण सोच विकसित करने तथा समाज की वास्तविक चुनौतियों के समाधान हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समन्वयन आईआईसी अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर द्वारा किया गया।

जज पैनल में डॉ. राजेश नारायण देव, डॉ. दीपेश कुमार, भवेश कुमार डॉ. योगेश कुमार प्रजापति, निपेन कुमार दास एवं पंजीत लेनका शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रस्तुत विचारों का मूल्यांकन किया।

प्रतिभागियों ने कई प्रभावशाली स्टार्टअप विचार प्रस्तुत किए, जिनमें प्रमुख रहे — इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट मैनेजमेंट, डिजिटल फार्मिंग, तथा विद्यार्थियों के गैजेट्स एवं सामग्रियों के पुनः-उपयोग और री-सीलिंग के समाधान, साथ ही अन्य नवाचारी और सामाजिक जरूरतों को संबोधित करने वाले विचार।

प्रतियोगिता में शीर्ष तीन टीमों को पदक, प्रमाणपत्र एवं सम्मान प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिए गए। विजेताओं को आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित एशिया की सबसे बड़ी बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता ‘यूरेका! 2025’ में जीईसी पलामू का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

कार्यक्रम का समापन डॉ. मुरली मनोहर द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने छात्रों, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *