धनबाद(DHANBAD): आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के द्वारा मतदाता जागरूकता कोषांग को विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों आदि का आयोजन कर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है..
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2024 में स्वीप कोषांग के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न बूथों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया..
लो वोट टर्न आउट वाले क्षेत्र में स्वीप की गतिविधियां तेज करते हुए जगह-जगह चौक चौराहा आदि पर मतदाता शपथ ग्रहण समारोह, हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी पॉइंट, रंगोली , मेहंदी, फ्लोर गेम, नुक्कड़ नाटक, रैली आदि के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है..
साथ ही पूरे धनबाद जिला में स्वीप कोषांग अंतर्गत मतदाता जागरुकता के तहत चुनाव से संबंधित फ्लोर गेम, क्विज प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, समेत कई अन्य गतिविधियां की गई एवं लोगों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान स्वीप कोषांग द्वारा शपथ ग्रहण करवाते हुए निर्वाचन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु मतदान के दिन अपने अपने मत का प्रयोग करने हेतु सभी से अपील किया..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

