धनबाद(DHANBAD): विधानसभा चुनाव को लेकर आरक्षियों की यत्र तत्र प्रतिनियुक्ति से धनबाद जिला में पुलिस जवानों की भारी कमी हो गई है।हर थाने में अफसरों की फौज है,लेकिन जवान नदारद हैं।लिहाजा पुलिस की गश्ति दरोगा और जमादार के जिम्मे है। प्रत्येक पाली में एक या दो जमादार के साथ सिर्फ एक या दो जवान ही गश्ति दल का हिस्सा होते हैं।जवानों को एफएसटी और एसएसटी के साथ भी ड्यूटी में लगाया गया है। लेकिन स्थिति यह है कि उन्हें आठ घंटे के बाद पुनः थाने की ड्यूटी में लगा दिया जाता है।दरोगा और जमादारों के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है।जवानों की नींद हराम हो गई है।
कहते हैं कि जवानों के हाल ही में जमादार में प्रमोशन के साथ ट्रांसफर और स्वैच्छिक जिला तबादला के कारण धनबाद जिला में जवानों की संख्या काफी घट गई है..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

