धनबाद(DHANBAD) : आज दिनांक 18 मई 2025 दिन रविवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली को लेकर निरीक्षण भवन कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का जायजा लेने धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी कि कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव शमशेर आलम, जिला उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, इरफान खान चौधरी, महासचिव बाबू अंसारी,बिजेंद्र पासवान,आशिष सिंहा, कयूम खान दिनेश सिंह, अवधेश पासवान, गौतम पासवान, मृत्युंजय सिंह मधुसूदन चौधरी ,समीर दत्ता श्याम कुमार साव, उपस्थित थें। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री इरफान अंसारी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह धनबाद नगर निगम के प्रभारी सह धनबाद कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार दुबे, बाघमारा विधान सभा कांग्रेस उम्मीदवार रहे पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, बेरमो विधानसभा के विधायक धनबाद के प्रभारी श्री कुमार जय मंगल सिंह, धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी श्री अनुपमा सिंह , झरिया विधानसभा के पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह एवं धनबाद जिला के पर्यवेक्षक श्री अशोक चौधरी के आने का सहमति हुई है।
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी ने जिला के तमाम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनावे। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा संविधान बचाओ रैली की पुरी तैयारी हो चुकी है भारी संख्या मे कार्यकर्ता शामिल होगें।
संतोष कुमार सिंह जिलाध्यक्ष धनबाद कांग्रेस
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

