जिला परिषद चेयरमैन शारदा सिंह ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

जिला परिषद चेयरमैन शारदा सिंह ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

धनबाद(DHANBAD): विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही जिला परिषद चेयरमैन शारदा सिंह ने आज स्वयं सदर अस्पताल पहुँचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के समय सिविल सर्जन समेत अस्पताल प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जांच के क्रम में अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

चेयरमैन शारदा सिंह ने मौके पर कहा कि वह हमेशा लोगों को और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सदर अस्पताल आने के लिए प्रेरित करती रही हैं, और आज स्वयं उन्होंने यहाँ आकर इसका अनुभव किया।

उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे भी समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं। उनके अनुसार, ऐसा करने से न केवल अस्पताल की व्यवस्थाओं में और सुधार होगा बल्कि आम लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *