धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त आज दिनांक 19 नवंबर 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए बनाए गए वेबकास्टिंग रूम का निरीक्षण किया..
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए बनाए गए वेबकास्टिंग रूम में तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध स्थिति पर अविलंब सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया..
मौके पर अपर समाहर्ता विनोद कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, डीआईओ सुनीता तुलस्यान, आईटी मैनेजर रूपेश मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहें..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

