रांची(RANCHI): उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, वरुण रंजन द्वारा आज दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को सभी जिला निर्वाची कोषांगों का निरीक्षण किया गया..
उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, वरुण रंजन द्वारा सभी कोषांगों के निरीक्षण क्रम में निर्वाची कोषांगों की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित रूप कराए..
उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री वरुण रंजन द्वारा आर.ओ. सेल 63 रांची, 64 हटिया, 65 कांके, 66 मांडर का जायजा लेते हुए उन्होंने निर्वाची पदाधिकारियों से अभ्यर्थीयों से लिए जाने वाले और अभ्यर्थीयों को देने वाले सामग्री की व्यवस्था का रिव्यू किया। उन्होंने सी.सी.टीवी के बारे में जानकारी ली..
उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, वरुण रंजन द्वारा निर्वाची पदाधिकारियों से निरीक्षण के दौरान चेक लिस्ट के बारे में जानकारी, आगन्तुक के बैठने लिए प्रतीक्षा कक्ष के बारे में जानकारी ली। पुरे निरीक्षण के दौरान उन्होंने संतुष्टी जाहिर की इस दौरान सभी पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, निर्वाची सेल के सभी कर्मी उपस्थित पाए गए।