जिलास्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न…

जिलास्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न…

प्रमुख पर्यटक स्थलों के विकास पर विस्तार से हुई चर्चा

कोल माइनिंग टूरिज्म के लिए बीसीसीएल से की जाएगी चर्चा

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में जिलास्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिले के मैथन डैम, तोपचांची झील, बिरसा मुंडा पार्क, भटिंडा फॉल, पंचेत डैम, लिलौरी मंदिर, दलदली आश्रम, शक्ति मंदिर सहित सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों के विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपायुक्त ने जिले के बूढ़ा बाबा शिव मंदिर, दुखहरणी मंदिर, चासनाला के कल्याणेश्वरी मंदिर, लिलोरी मदिर, श्री श्री रामराज मंदिर चीटाही धाम सहित 21 गैर अधिसूचित पर्यटन स्थलों को अधिसूचित करने के लिए तथा ‘सी’ श्रेणी में अधिसूचित तोपचांची झील व पंचेत डैम एवं ‘डी’ श्रेणी में अधिसूचित भटिंडा फॉल को एक-एक श्रेणी ऊपर लाकर श्रेणी में परिवर्तन करने के लिए विभाग को अनुशंसा भेजने का निर्देश दिया।

बैठक में मैथन डैम को विकसित एवं सुव्यवस्थित बनाने, पर्यटकों के लिए पेयजल, शौचालय, बैठने, पार्किंग, सुरक्षा व अन्य सुविधाएं तथा उसके रखरखाव एवं मरम्मत के लिए एनुअल मेंटिनेस समिति बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में विधायक धनबाद राज सिन्हा ने शक्ति मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, बिरसा मुंडा पार्क, पार्क में स्पोर्ट्स हॉस्टल को विकसित करने, भटिंडा फॉल के एप्रोच रोड का चौड़ीकरण करने, भटिंडा फॉल के लिए आसपास के गोताखोरों को प्रशिक्षित कर उन्हें मानदेय देने, ढांगी पहाड़ी पर साइकिल ट्रैक का निर्माण करने का अनुरोध किया।

वहीं विधायक निरसा अरूप चटर्जी ने पंचेत डैम तथा मैथन डैम में वॉटर पार्क शुरू कराने, पर्यटकों के लिए बजट होटल निर्मित करने तथा इको टूरिज्म को बढ़ावा देने का अनुरोध किया।

बैठक में तोपचाची में ब्रिटिश जमाने का बना हुआ हैरिटेज डैम के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बाघमारा के छोटा नगरी पंचायत में “शिबू साहेब नेचुरल पार्क” तथा कतरी नदी हीरक पुल के पास “शहीद मनिंद्र नाथ मंडल पार्क” के निर्माण पर चर्चा की गई।

बैठक में कोल माइनिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड (बीसीसीएल) से पत्राचार करने का उपायुक्त ने निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला खेल पदाधिकारी सह पर्यटन पदाधिकारी उमेश लोहरा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, डीएसपी शंकर कामती, विधायक धनबाद के प्रतिनिधि मनोज मालाकार, विधायक झरिया के प्रतिनिधि नवीन कुमार, विधायक सिंदरी का प्रतिनिधि रोहित कुमार, विधायक निरसा के प्रतिनिधि सम्राट चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि अमित सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *