जामताड़ा(JAMTADA): जामताड़ा सदर अस्पताल की अव्यवस्थित और जर्जर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा गुरुवार को निरीक्षण के दौरान आग बबूला हो गई.जनता की शिकायतों पर अस्पताल पहुंचीं झा ने मरीजों से मुलाकात की और सुविधाओं का जायजा लिया. डायग्नोसिस सेंटर में पहुंचते ही उन्होंने गंदगी और खराब पड़े आरओ सिस्टम को लेकर नाराजगी जताई.
उनका आरोप है कि डायलिसिस मशीन के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध न होने से मरीजों को मजबूरन अपने खर्च पर डिस्टिल्ड वाटर खरीदना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा केंद्र को निजी कंपनी को सौंपे जाने के बावजूद मरीजों को समय पर सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं.जांच में देरी के कारण लोगों को अन्य जिलों का रुख करना पड़ रहा है. झा ने आरोप लगाया कि जहां डायलिसिस प्रक्रिया में 8 घंटे लगने चाहिए, वहीं मरीजों को महज डेढ़ घंटे में ही छोड़ दिया जाता है, जो गंभीर लापरवाही है. अस्पताल में गंदगी और खराब कमरों की स्थिति पर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी को विफल करार दिया. उनका कहना था कि राज्य के स्वस्थय मंत्री यहीं से विधायक हैं. इसके बावजूद सदर अस्पताल का हाल बेहाल हैं.
ख़राब हालात और त्वरित कार्रवाई को लेकर बबीता झा ने सिविल सर्जन से शिकायत दर्ज कराते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुई तो भाजपा आंदोलन करने पर मजबूर होगी.
आपको बता दें बबीता झा इससे पहले भी सदर अस्पताल का दौरा कर चुकी हैं और एकबार फिर वहां के बदतर हालात पर आवाज उठाई है.
NEWSANP के लिए शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

