जामताड़ा(JAMTARA): विधानसभा चुनाव 2024 जामताड़ा के लिए महिला प्रताड़ना का कुरुक्षेत्र बना हुआ है । एक बार फिर से इरफान अंसारी ने विवादित बयान एफ बी पर पोस्ट किया है। जिसमें बीजेपी की लड़कियों द्वारा हंगामा करने और कपड़ा फाड़ कर फंसाने की बात कर रहे हैं..
जिस पर बीजेपी प्रत्याशी ने सीता मुर्मू सोरेन ने पीसी में जामताड़ा में रावण राज स्थापित होने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ाने का मांग की है। साथ ही चुनाव के वक्त अंधाधुंध पैसे बांटे जाने पर सीता सोरेन ने काली कमाई का धन उड़ानें का आरोप लगाया है..
नामांकन करते ही कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी को ” रिजेक्ट माल” कह दिया । जिसका बीजेपी ने आदिवासी महिला के सम्मान से जोड़ कर हर मोर्चा पर विरोध किया। वहीं इरफान अंसारी ने अपने एफ बी हेंडल से मंगलवार की साम एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया। जिसमें इरफान ने प्रशासन और अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है..
इस क्लिप्स में बोल रहे हैं कि ” भाजपा की कुछ लड़कियां रात में हंगामा करेगी , कपड़ा फाड़ेगी और बदनाम करेगी, मैंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि “। यह चुनाव के अंतिम समय में लड़कियों के कपड़ा फाड़ने जैसे बयान सोसल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। इससे जामताड़ा की महिलाओं और लड़कियों की प्रतिष्ठा से जोड़ कर लोग देख रहे है। भारत के परिपक्व प्रजातंत्र है । जहां चुनाव में हार और जीत की अपनी मर्यादा है। अलबत्ता इस क्लिप्स में इरफान अपने कार्यकर्ताओं को बीच-बीच में सावधान करते दिखाई दे रहें हैं। बावजूद यह क्लिप जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है..
जिसमें कहीं न कहीं इरफान हताशा दिखाई दे रहे हैं। इस पर बीजेपी उम्मीदवार सीता मुर्मू सोरेन ने जबरदस्त पलटवार किया है। कहा है कि मेरी उम्मीदवार बनने से इरफान हताशा में है। इनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। जिससे महिला के खिलाफ अनाप-शनाप बोल रहे हैं..
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

