जामताड़ा(JAMTARA): जामताड़ा के मोहलबोना फुटबॉल मैदान में महागठबंधन के स्टार प्रचारक तेजस्वी यादव पहुंचे । जहां चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के एक वोट के सात लाभ की गिनती कर वोट मांगा है। साथ ही झारखंड में 10 लाख नौकरी देने का भरोसा दिया। उन्होंने इरफान अंसारी के लिए वोट मांगा। फिर उन्हें गेंदा फूल का माला पहनाकर विजय घोषित कर दिया है।
कांग्रेस उम्मीदवार मंत्री इरफान अंसारी ने आयोजन को सफल बताया है। साथ ही प्रधानमंत्री के सारठ दौरे पर चुटकी लेते हुए कहा कि “इरफान अंसारी इतना बड़ा नेता हो गया। जिसे लेकर प्रधानमंत्री चिंतिंत हो रहें हैं”..
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आरपी सिंह की रिपोर्ट

