सिंघम’ जैसा तेवर में बैठक से बाहर निकले पुलिस पदाधिकारी असामाजिक तत्वों में दहशत,‘
जामताड़ा: जिला पुलिस मुख्यालय जामताड़ा में शनिवार को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सितंबर माह में विधि-व्यवस्था की समीक्षा, अपराध नियंत्रण की प्रगति और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर केंद्रित रहा।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने समस्त पदाधिकारियों को कार्यसंस्कृति को बेहतर करने का ‘तेरह-सुत्री मंत्र’ देते हुए कहा कि पुलिसिंग में अनुशासन, जवाबदेही और परिणाम-आधारित कार्य संस्कृति ही विभाग की साख का आधार है। उन्होंने साफ कहा कि जो अधिकारी रिजल्ट-ओरिएंटेड कार्य करेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक से बाहर निकलते समय कुछ पुलिस अधिकारियों का तेवर “सिंघम” जैसा तो कुछ का आत्मविश्वास “राबिन हुड” जैसा प्रतीत हुआ। इस नई ऊर्जा ने जिले के असामाजिक तत्वों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
बैठक के प्रमुख निर्देश और निर्णय :
- लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन:
पुराने लंबित कांडों का त्वरित अनुसंधान कर परिणाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। - साइबर अपराध पर कड़ी कार्रवाई:
बढ़ते साइबर अपराधों के त्वरित निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। - साप्ताहिक समीक्षाको अनिवार्य:
सभी थाना और ओपी में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा कर साप्ताहिक प्रतिवेदन जमा करने का आदेश। - अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार:
ताकि अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाई जा सके और पुलिस की साख कायम रहे। - महिला उत्पीड़न व पॉक्सो मामलों में तत्परता:
ऐसे मामलों का अनुसंधान 50 दिनों के भीतर पूर्ण कर चार्जशीट दाखिल करने का सख्त निर्देश। - कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा:
डायन-बिसाही, महिला उत्पीड़न व साइबर अपराध से संबंधित जनजागरूकता अभियान चलाने का आदेश। - अंतरजिला समन्वय बैठकें:
सीमावर्ती थाना प्रभारियों के साथ नियमित संवाद कर अपराधियों की सूचना साझा करने की रणनीति तय की गई। - व्यावसायिक क्षेत्रों में CCTV विस्तार:
जनता की सुरक्षा भावना बढ़ाने हेतु प्रमुख बाजारों और संस्थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश। - अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती:
कोयला, बालू, पत्थर सहित अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध निरंतर छापेमारी की बात कही गई। - अवैध शराब व मादक पदार्थों पर नियंत्रण:
निर्माण, भंडारण व परिवहन में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई का आदेश। - सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश:
सघन वाहन जांच अभियान और यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश।
चैम्बर ऑफ कॉमर्स से समन्वय बैठक:
महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड, रांची के निर्देश पर एसपी जामताड़ा ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के साथ भी विशेष बैठक की।
बैठक में धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी हर समस्या के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन पूर्णतः तत्पर रहेगा।
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

